विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2020

भारत ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बयान को लेकर कहा-उनकी भावना का सम्मान करते हैं

भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान हुए अत्याचारों के लिए माफ नहीं किया जा सकता है.

भारत ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बयान को लेकर कहा-उनकी भावना का सम्मान करते हैं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान हुए अत्याचारों के लिए माफ नहीं किया जा सकता है. विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्मिता पंत ने एक प्रेस वार्ता में हाल में दी गयी शेख हसीना की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि भारत प्रधानमंत्री हसीना की भावनाओं का बहुत सम्मान करता है और उन्हें समझता है. हसीना ने कहा था कि 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान अत्याचार के लिए पाकिस्तान को माफ नहीं किया जा सकता .

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘‘दो लाख से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया, उन्हें यातनाएं दी गईं. हम प्रधानमंत्री शेख हसीना की भावना को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं.'' उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के खिलाफ राज्य समर्थित अत्याचार किया गया जिसमें 30 लाख लोग मारे गए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Prime Minister, Sheikh Hasina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com