विज्ञापन
This Article is From May 31, 2016

दुनिया के सर्वाधिक 10 रईस देशों की सूची में भारत शुमार, लेकिन औसत भारतीय बेहद गरीब

दुनिया के सर्वाधिक 10 रईस देशों की सूची में भारत शुमार, लेकिन औसत भारतीय बेहद गरीब
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • न्‍यू वर्ल्‍ड वेल्‍थ रिपोर्ट के अनुसार भारत सूची में सातवें पायदान पर
  • धनवान देशों में शामिल होने का कारण देश की बड़ी आबादी का होना बताया गया
  • शीर्ष पर अमेरिका का स्‍थान, दूसरे पर चीन काबिज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: भारत में व्यक्तियों की कुल व्‍यक्तिगत संपत्ति 5,200 अरब डॉलर होने के साथ यह दुनिया में 10 सर्वाधिक धनवान देशों की सूची में शामिल है लेकिन इसकी एक वजह यहां बड़ी आबादी का होना भी है। वहीं प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय ‘काफी गरीब’ है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इसके मुताबिक भारत दुनिया में 10 अति रईस देशों की सूची में  सातवें पायदान पर है। इस मामले में व्यक्तियों की  48,700 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘भारत का दुनिया के अति धनाढ़्य 10 देशों की सूची में शामिल होने का कारण बड़ी आबादी का होना है। प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब हैं।’’ इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 15 साल में देश की वृद्धि ‘मजबूत’ रही है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, ‘‘अति धनाढ़्य 10 देशों में चीन पिछले 15 साल (2000-15) में तीव्र गति से वृद्धि हासिल करने वाला देश रहा। आस्ट्रेलिया तथा भारत की वृद्धि भी मजबूत रही।’’इतना ही नहीं भारत ने पिछले साल इटली को पीछे छोड़ दिया। ऑस्‍ट्रेलिया और कनाडा अगले एक-दो साल में इटली से आगे निकल जाएंगे।

सूची में क्रमश: चीन कुल 17,300 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दूसरे, जापान (15,200 अरब डालर) तीसरे, जर्मनी (9,400 अरब डालर) चौथे तथा ब्रिटेन (9,200 अरब डालर) पांचवें स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुल व्यक्तिगत संपत्ति से आशय प्रत्येक देश में सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध निजी संपत्ति से है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, चीन, अमेरिका, India, China, America, न्‍यू वर्ल्‍ड वेल्‍थ रिपोर्ट, New World Wealth Report, दुनिया के रईस देश, गरीब भारतीय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com