दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार उन्हें इजाजत दे तो वह 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का कोरोना का टीकाकरण (Delhi Corona Vaccination) 3 माह में पूरा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सीधे टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन की पूरी आजादी दी जाए तो ऐसा संभव है. राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों (Delhi Corona Cases Today) के बीच केजरीवाल ने ये प्रतिक्रिया दी है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के साथ सभी से कोरोना की खुराक लेने की अपील भी की. केजरीवाल ने कहा कि मैं उन सभी से कोरोना का टीका लगवाने का अनुरोध करता हूं, जो इसके पात्र हैं. अभी फिलहाल 30 से 40 हजार लोगों का वैक्सीनेशन दिल्ली में रोजाना हो रहा है. इसे हम बढ़ाकर 1.25 लाख प्रतिदिन तक ले जा सकते हैं. अगले कुछ दिनों में हम अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देंगे. टीकाकरण की अवधि भी बढ़ाकर रात 9 बजे तक की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल के सुशासन मॉडल से घबरा गई BJP, इसीलिए ताकत छीनी जा रही: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi Chief Minister) ने कहा, हिचकिचाहट या आशंका की कोई वजह नहीं है. मैं और मेरे माता-पिता ने भी कोरोना की वैक्सीन ली है. केंद्र ने वैक्सीनेशन को लेकर गाइडलाइन जारी की है, लेकिन इसमें काफी अंकुश लगाए गए हैं. हम को कोरोना का टीकाकरण शुरू किए दो माह पूरे हो गए हैं और अब वैक्सीनेशन को पूरी तरह खोल देने की जरूरत है.
केंद्र की ओर से पेश NCT बिल को AAP सरकार ने बताया असंवैधानिक, इन संशोधनों पर है ऐतराज..
दिल्ली में 17 मार्च को 500 से ज़्यादा कोरोना के केस मिले थे. एक हफ्ते में दिल्ली में करीब 3000 नए मामले सामने आ चुके हैं. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है. सरकार कुछ इलाकों में कड़े प्रतिबंध लागू करने पर फैसला ले सकती है.
दिल्ली में बुधवार को 536 पॉजिटिव केस आए थे और पॉजिटिविटी रेट 0.66 फ़ीसदी थी. हालांकि पिछले 2 महीने से पॉजिटिविटी रेट 1 फ़ीसदी से भी नीचे है. फिर भी दिल्ली सरकार सबको सतर्क रहने के लिए बोल रही है, मास्क का प्रयोग करने के लिए हम बोल रहे हैं, लापरवाह होने की जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं