(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अहमदाबाद:
आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता ( एटीएस ) द्वारा दायर आरोपपत्र में दावा किया गया है कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक के अज्ञात सहयोगी ने उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश को लेकर बात की थी. आरोप पत्र में संदिग्ध की बातचीत के अंश का जिक्र किया गया है. आरोपपत्र में उबेद अहमद मिर्जा के सहयोगी पर यह आरोप लगाया गया है. पिछले साल अक्टूबर में मिर्जा और मोहम्मद कासिम स्टिम्बरवाला को गिरफ्तार किया गया था और दोनों के खिलाफ आरोपपत्र भरुच जिले के अंकेलेश्वर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर किए गए. व्हाट्सएप्प चैट में मिर्जा अपने अज्ञात सहयोगी ‘फरारी’ से पिस्तौल खरीदने के बारे में बात करता है. इसके जवाब में फरारी ने प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की बात की.
VIDEO : सरकार की पुष्टि के बाद मारे गये भारतीयों के घर मातम
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : सरकार की पुष्टि के बाद मारे गये भारतीयों के घर मातम
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Conspiracy To Kill Prime Minister Narendra Modi