विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

ग्रेन्यूल्स इंडिया तेलंगाना को मुफ्त देगी पैरासिटामॉल की 16 करोड़ टैबलेट देगी

ये आपूर्ति 12 मई से शुरू होकर अगले चार महीनों तक जारी रहेगी. इन 16 करोड़ टैबलेट की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है.

ग्रेन्यूल्स इंडिया तेलंगाना को मुफ्त देगी पैरासिटामॉल की 16 करोड़ टैबलेट देगी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
हैदराबाद:

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए तेलंगाना सरकार को पैरासिटामॉल 500 एमजी की 16 करोड़ टैबलेट मुफ्त देगी. दवा कंपनी ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वह हर सप्ताह एक करोड़ टैबलेट मुहैया कराएगी.

ये आपूर्ति 12 मई से शुरू होकर अगले चार महीनों तक जारी रहेगी. इन 16 करोड़ टैबलेट की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है.

ग्रेन्यूल्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक उमा देवी चिगुरुपति ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि इस योगदान से कोविड-19 महामारी से लड़ने में तेलंगाना सरकार के प्रयासों में मदद मिलेगी.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Granules India, Paracetamol Tablets, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com