महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस (Bihar Police) के अधिकारी को क्वारंटाइन करने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि यह वास्तव में बहुत अजीब है कि महाराष्ट्र सरकार बिहार पुलिस को अपने कर्तव्यों का पालन करने की अनुमति न देकर अनावश्यक संदेह के घेरे में आ रही है. कोविड -19 महामारी के दौर में आधिकारिक सार्वजनिक सेवा करने वाले अधिकारियों के मूवमेंट को रोकने के लिए उन्हें क्वारंटाइन में नहीं रखा जा सकता है.
फडणवीस ने कहा है कि केरल की एक मेडिकल टीम ने मुंबई का दौरा किया, विकास दुबे मामले की जांच करने के लिए यूपी पुलिस आई, बिहार पुलिस की एक टीम चार दिन से पहले से ही मुंबई में काम कर रही है. लेकिन उनमें से किसी को भी क्वारंटाइन नहीं किया गया. फिर केवल एक एसपी रैंक के अधिकारी के साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
It is really very strange that why Maharashtra Government is coming under unnecessary suspicion by not allowing Bihar Police to perform their duties. #SushantSinghRajputCase
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 3, 2020
A medical team from Kerala visited Mumbai, UP Police came to investigate Vikas Dubey case, a team from Bihar police is already working in Mumbai since 4 days but none of them were quarantined then why only an SP rank officer is treated differently?#SushantSinghRajputCase
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 3, 2020
A medical team from Kerala visited Mumbai, UP Police came to investigate Vikas Dubey case, a team from Bihar police is already working in Mumbai since 4 days but none of them were quarantined then why only an SP rank officer is treated differently?#SushantSinghRajputCase
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 3, 2020
पटना SP को 'जबरन क्वॉरंटीन' किए जाने पर BMC ने दी सफाई, कहा- नियम के अनुसार...
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य को सुलझाने के बजाय, इस तरह के व्यवहार से जांच को लेकर लोगों में भारी नाराजगी और अविश्वास पैदा होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं