विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : दो गैर हिन्दी भाषी इलाकों के मंत्रियों ने ली हिन्दी में शपथ...

दिल्ली के निवासी हरदीप पुरी ने अंग्रेजी में ग्रहण की शपथ, कर्नाटक के अनंत कुमार हेगड़े और ओडिशा के धर्मेंद्र प्रधान ने हिन्दी में शपथ ली

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : दो गैर हिन्दी भाषी इलाकों के मंत्रियों ने ली हिन्दी में शपथ...
कर्नाटक के अनंत कुमार हेगड़े ने हिन्दी में शपथ ली.
  • तीन मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली
  • दस मंत्रियों ने राष्ट्रभाषा में ली शपथ
  • राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज शपथ लेने वाले 13 मंत्रियों में से तीन ने अंग्रेजी में और 10 ने हिन्दी में शपथ ली. अंग्रेजी में शपथ लेने वाले मंत्रियों में से दो अहिन्दी भाषी प्रदेशों के हैं जबकि एक हिन्दी भाषी प्रदेश के हैं.  दो मंत्री ऐसे हैं जो कि अहिन्दी भाषी क्षेत्र के हैं लेकिन उन्होंने शपथ हिन्दी में ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रियों को शपथ दिलाई.

अंग्रेजी में शपथ लेने वाले मंत्रियों में निर्मला सीतारमण आंध्र प्रदेश की निवासी हैं और अल्फॉस कन्नाथनम केरल के हैं. इसके अलावा तीसरे मंत्री हरदीप पुरी दिल्ली के निवासी हैं.  

यह भी पढ़ें : इंदिरा गांधी के बाद पहली महिला रक्षामंत्री बनीं JNU की छात्रा रहीं निर्मला सीतारमण

हिन्दी में शपथ लेने वालों में प्रमोशन पाने वाले मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यूपी के, धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के और पियूष गोयल मुंबई के हैं. इनके अलावा हिन्दी में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ला और सत्यपाल सिंह उत्तर प्रदेश के हैं. राजकुमार सिंह और अश्विनी कुमार चौबे बिहार के हैं. वीरेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के और गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के हैं. अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के हैं. वे उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं.  

VIDEO : मंत्रिमंडल में तीसरी बाद बदलाव

अहिन्दी भाषी क्षेत्र के निवासी होने के बावजूद अनंत कुमार हेगड़े और धर्मेंद्र प्रधान ने हिन्दी में शपथ ली. जबकि हरदीप पुरी ने दिल्ली वासी होने पर भी अंग्रेजी में शपथ ली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com