विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2022

'एक खत्म तो दूसरा चालू', चुनाव प्रधान देश में जानिए 2022 के ताबड़तोड़ इलेक्शन का कैलेंडर

अप्रैल में दिल्ली नगर निगमों के चुनाव होने हैं. इसके बाद बिहार विधान परिषद और राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. जुलाई में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के भी चुनाव संभावित हैं. इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव भी होने हैं.

'एक खत्म तो दूसरा चालू', चुनाव प्रधान देश में जानिए 2022 के ताबड़तोड़ इलेक्शन का कैलेंडर
इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव भी होने हैं.
नई दिल्ली:

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के नतीजे कल यानी गुरुवार (10 मार्च) को आएंगे. उससे पहले आज शाम दिल्ली में तीनों नगर निगम के चुनावों (MCD Elections 2022) की तारीखों का ऐलान होगा. यानी एक चुनाव खत्म हुआ नहीं कि दूसरा चुनाव चालू. इसीलिए भारत को चुनाव प्रधान देश भी कहा जाता है. 

NDTV के एग्जिक्यूटिव एडिटर अखिलेश शर्मा ने कू किया है, "एक चुनाव खत्म. दूसरा चालू. आज शाम को दिल्ली की तीनों नगर निगमों के चुनाव कार्यक्रम की होगी घोषणा."

राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की व्यय सीमा बढ़ाई
उन्होंने दूसरे कू में लिखा, "चुनाव प्रधान देश का 2022 का चुनावी कैलेंडर-
पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव
नगर निगमों के चुनाव
विधान परिषद के चुनाव
राज्य सभा के चुनाव
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के चुनाव
गुजरात, हिमाचल के चुनाव
और बीच-बीच में उपचुनाव...
चाहे सब कुछ रुक जाए, चुनाव नहीं रुकने चाहिए."

बता दें कि अप्रैल में दिल्ली नगर निगमों के चुनाव होने हैं. इसके बाद बिहार विधान परिषद और राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. जुलाई में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के भी चुनाव संभावित हैं. इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव भी होने हैं.

वीडियो: एग्जिट पोल नतीजे के बाद कांग्रेस ने छोटे दलों से बात करने के लिए पी चिदंबरम को गोवा भेजा

लेखक के बारे में
img
प्रमोद प्रवीण
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ElectionsOnKoo, Elections In India 2022, Election Commision, MCD Elections 2022, Gujarat Assembly Election 2022, Presidential Election 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com