Lakhimpur Kheri Violence: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने लखीमपुर खीरी में हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) की घटना को लेकर सोमवार को मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra Teni) को तत्काल बर्खास्त किया जाए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिये जाने का उल्लेख करते हुए बघेल ने यह सवाल किया कि क्या अब उत्तर प्रदेश जाने के लिए पासपोर्ट एवं वीजा की जरूरत है? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी की घटना से पूरा देश आंदोलित है. सबने देखा कि किसानों के साथ किस तरह की बर्बरता की गई. भाजपा अंग्रेजों से प्रेरित है और उनकी प्रेरणा से ये आज तक राजनीति कर रहे हैं.''
बघेल के मुताबिक, ‘‘तीनों काले कानूनों के खिलाफ विभिन्न प्रदेशों की विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित किये गए. लेकिन इस सरकार की हठधर्मिता देखने को मिली. (मनोहर लाल) खट्टर साहब कहते हैं कि किसानों पर लाठियां चलाओ. गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने किसानों को धमकी दी कि सुधर जाओ.'' उन्होंने दावा किया, ‘‘लखीमपुर की घटना से तय है कि भाजपा को किसान बिल्कुल पसंद नहीं हैं. वह किसानों को कुचल देना चाहती है. यह सरकार का तानाशाही वाला रुख है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लखीमपुर हिंसा : यूपी सरकार ने मानी किसानों की सभी मांगे
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया, ‘‘मैंने लखनऊ जाना चाहा तो मुझे वहां उतरने की अनुमति नहीं दी गई. विभिन्न दलों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया या फिर गिरफ्तार कर लिया गया. क्या उत्तर प्रदेश में आम नागरिक के अधिकार छीन लिए गए हैं? क्या उत्तर प्रदेश में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत है?'' उन्होंने कहा, ‘‘यह साधारण घटना नहीं, बल्कि सीधे-सीधे हत्या है. सबसे पहले गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए. एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.''
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए तथा मिश्रा एवं उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए. उन्होंने सवाल किया कि मंत्री के पुत्र को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? वल्लभ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बनाकर की जाए.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'मैं हिरासत में और मंत्री का बेटा आजाद' : NDTV से बोलीं प्रियंका गांधी
* लखीमपुर में किसानों और प्रशासन के बीच सुलह, मृतक किसानों के परिजनों को मिलेंगे 45-45 लाख रुपये
* यूपी में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया
* कौन हैं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, जो लखीमपुर खीरी से उठे सियासी बवंडर से सुर्खियों में छाये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं