विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2015

दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Also Read in
दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह चितरंजन पार्क इलाके में 20 साल की एक अमेरिकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपी एक निजी कपंनी के टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी देवराज चौहान को गुरुवार रात उसके घर लक्ष्मीबाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि भारत यात्रा पर आई पर्यटक अमेरिका रवाना हो गई है।

गुरुवार को आरोपी के खिलाफ चितरंजन पार्क थाना में एक मामला दर्ज कराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य पर्यटकों के साथ लड़की दिल्ली आई थी और उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी। वह चितरंजन पार्क इलाके में एक होटल में रुकी हुई थी।

पुलिस ने बताया, इस घटना के बाद वह अहमदनगर में एक अध्यात्मिक केंद्र चली गई। शुरू में उसने घटना के बारे में डर के मारे किसी को नहीं बताया, लेकिन अहमदनगर आने पर उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। बाद में, उसने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बारे में उसे बताया, जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैब ड्राइवर गिरफ्तार, पर्यटक से छेड़छाड़, विदेशी महिला से छेड़छाड़, Tourist Molested, Taxi Driver Arrested, Foreign Lady Molested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com