विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2015

दिल्ली से सहारनपुर तक जल्द मिलेगी डबल रेल ट्रेक की सौगात : सिन्हा

दिल्ली से सहारनपुर तक जल्द मिलेगी डबल रेल ट्रेक की सौगात : सिन्हा
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि दिल्ली से सहारनपुर डबल रेल ट्रेक योजना पर रेल मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। जल्दी ही इस मार्ग पर डबल रेल ट्रेक की सौगात जनता को मिलेगी।

रेल राज्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में टिकट प्रणाली में किए गए बदलाव को सही ठहराते हुए कहा कि पहली टिकट प्रणाली में कुछ लोग अनुचित लाभ उठाते थे, लेकिन अब सरकार ने इस प्रणाली को और आसान किया है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि बिहार चुनाव का असर उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेलमंत्री, मनोज सिन्हा, दिल्ली-सहारनपुर, Manoj Sinha, Delhi-Saharanpur