विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2012

गैंगरेप मामला : इंडिया गेट, विजय चौक पर धारा 144 लागू, नौ मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर इंडिया का जो गुस्सा लगातार दो दिन दिखा, उसे देखते हुए आज इंडिया गेट और विजय चौक पर धारा 144 लगा दी गई है और आसपास के नौ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके बावजूद यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शकारी एकत्र हो गए थे। इसी को देखते हुए इंडिया गेट के आसपास के नौ मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए हैं।

गौरतलब है कि आज प्रगति मैदान, मंडी हाउस, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, खान मार्केट, रेस कोर्स, राजीव चौक और बाराखंभा मेट्रो स्टेशन को बंद  रखा गया है। इन स्टेशनों को दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद बंद रखा गया है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस से अगला आदेश मिलने तक इन स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। हालांकि केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर मेट्रो की अदला-बदली की जा सकती है। मीडिया को भी आज इंडिया गेट से हटाया जा रहा है।

उधर, प्रदर्शनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे हैं। यहां लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली गैंगरेप के मामले में पिछले तीन दिनों से दिल्ली में इंडिया गेट और राजपथ पर प्रदर्शन जारी था, लेकिन जब से वहां से पुलिस ने उन्हें खदेड़ा है, तब से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर चले गए हैं। वहीं बेंगलुरु में भी दिल्ली गैंगरेप की गूंज सुनाई दे रही है, वहां भी बड़ी संख्या में छात्र−छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा जम्मू में भी लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
लोग लंबी कतारों में लगे रहे और एक शख्स को iPhone 16 ऑनलाइन आर्डर से चंद मिनटों में मिल गया!
गैंगरेप मामला : इंडिया गेट, विजय चौक पर धारा 144 लागू, नौ मेट्रो स्टेशन बंद
एक देश, एक चुनाव इसी कार्यकाल में लागू करेंगे- मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अमित शाह का बड़ा ऐलान
Next Article
एक देश, एक चुनाव इसी कार्यकाल में लागू करेंगे- मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अमित शाह का बड़ा ऐलान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com