विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2013

दिल्ली : जेएनयू में लड़की पर जानलेवा हमला, हमलावर ने की खुदकुशी

लड़की पर हमले के बाद आकाश नामक इस लड़के ने जहर खा लिया और खुद का गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर स्थित स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दूसरी मंजिल पर चल रही एक क्लास के दौरान बुधवार को लगभग 11:30 बजे एक लड़के ने एक लड़की पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस वारदात के बाद हमलावर लड़के आकाश ने जहर खा लिया और खुद का गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घायल लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है। लड़के की उम्र 23 साल, जबकि लड़की की उम्र 22 साल बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में जेएनयू प्रशासन से भी पूछताछ की गई है। हालांकि हमले के पीछे की असली वजह क्या है, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेएनयू में लड़की पर हमला, जेएनयू में वारदात, हमलावर JNU Girl Attacked, Delhi Girl Attacked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com