विज्ञापन

Delhi: मेहंदी फंक्शन में पहुंची दू्ल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेजाब, दो दिन बाद होनी थी शादी

Delhi News: जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता की शादी जल्द ही शादी होने वाली थी. लेकिन दूल्हे के साथ रिलेशन में होने की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड इस शादी के खिलाफ थी. ईर्ष्या और गुस्से में आकर उसने होने वाली दुल्हन पर हमला कर दिया.

Delhi: मेहंदी फंक्शन में पहुंची दू्ल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेजाब, दो दिन बाद होनी थी शादी
दिल्ली में शादी से पहले दुल्हन पर एसिड अटैक
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में मेहंदी फंक्शन के दौरान दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन पर तेजाब फेंका
  • 21 साल की दुल्हन के चेहरे, आंखों, गर्दन और हाथों पर गंभीर जलने के घाव आए हैं और उसका इलाज चल रहा है
  • आरोपी लड़की पीड़िता की पड़ोसी है और पिछले पांच सालों से दूल्हे के साथ संबंध में थी, जिससे विवाद हुआ
नई दिल्ली:

घर में मेहंदी का फंक्शन चल रहा था, तेज म्यूजिक के बीच नांच-गाने से खुशियों का माहौल था. होने वाली दुल्हन के हाथों में मेहंदी लग रही थी. तभी कुछ ऐसा हुआ कि शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन शबनम पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में 21 साल की शबनम बुरी तरह झुलस गई. मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके की तिरपाल फैक्ट्री वाली गली का है. 

दुल्हन की आंखों, चेहरे, गर्दन और हाथों पर जलने से घाव हो गए हैं. उसका इलाज गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में चल रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तेजाब पीड़िता की शादी 19 अप्रैल को होनी थी. लेकिन 14 अप्रैल, मंगलवार को उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उसके सभी सपने बिखर गए हैं. 

मेहंदी फंक्शन में दुल्हन पर तेजाब अटैक

पीड़िता मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंदिरा विहार स्थित अपने घर पर थी. मेहंदी की रस्म चल रही थी. इस बीच दूल्हे की गर्लफ्रेंड फंक्शन में पहुंच गई. इससे पहले कि किसी को उस पर होता उसने मौका पाते ही दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया. दुल्हन दर्द से छटपटाने लगी. परिवार को समझ ही नहीं आया कि ये हुआ क्या. 

तेजाब फेंकने वाली आरोपी गुलिस्ता

तेजाब फेंकने वाली आरोपी गुलिस्ता

बोतल खोली और फेंक दिया तेजाब

शबनम नाम की युवती पर उसकी पड़ोस में रहने वाली गुलिस्ता ने तेजाब से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि वारदात से पहले गुलिस्ता शबनम के घर मेहंदी लगवाने आई थी. जानकारी के मुताबिक, शबनम की शादी 19 अप्रैल को तय थी. जिस युवक से शबनम की शादी होने वाली थी, उसे गुलिस्ता भी पसंद करती थी. इसी बात को लेकर गुलिस्ता के मन में नाराज़गी और जलन थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेहंदी फंक्शन में दोनों नॉर्मल तरीके से बातचीत कर रही थीं. दोनों ने मेहंदी लगाने के तरीके पर भी चर्चा की. तभी अचानक स्थिति बिगड़ गई. दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने एक बोतल खोली, जिसमें कथित तौर पर तेजाब था. उस तेजाब को उसने झट से दुल्हन के चेहरे पर फेंक दिया. इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने किसी चीज से उस पर हमला करने की कोशिश की. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सदस्य दर्द से चीखती दुल्हन की मदद के लिए दौड़े. नहीं कुछ लोगों ने 26 साल की आरोपी लड़की को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया. वहीं घायल दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सो रही युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी

दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन पर किया हमला

शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. जिस तरह से आरोपी बोतल में तेजाब छिपाकर घर में घुसी, उससे साफ है कि यह हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लड़की पीड़िता की पड़ोसी है. वह पिछले पांच सालों से होने वाले दूल्हे के साथ रिश्ते में है. कथित हमलावर को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता की शादी जल्द ही शादी होने वाली थी. लेकिन दूल्हे के साथ रिलेशन में होने की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड इस शादी के खिलाफ थी. ईर्ष्या और गुस्से में आकर उसने होने वाली दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस अब ये पता चलाने की कोशिश कर रही है कि उसने तेजाब खरीदा कहां से.

ये भी पढ़ें- पंढरपुर के एसिड अटैक मामले में नया मोड़, लड़की ने खुद ही चेहरे में फेंका था तेजाब; पुलिस भी हैरान

इनपुट- सान मोहम्मद

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime, Acid Attack, Acid Attack By Girl, Acid Attack On Bride
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com