विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

दिल्ली गैंगरेप : पीड़ित के दोस्त से बचाव पक्ष के वकीलों की पूछताछ

दिल्ली गैंगरेप : पीड़ित के दोस्त से बचाव पक्ष के वकीलों की पूछताछ
16 दिसंबर की रात को 23-वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में अदालत में सुनवाई जारी रहेगी। आज बचाव पक्ष के वकीलों ने पीड़ित छात्रा के दोस्त से पूछताछ की, जिसने कल सभी आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल बस की पहचान की थी।
नई दिल्ली: दिल्ली में 16 दिसंबर की रात को 23-वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में अदालत में सुनवाई आज जारी है और बचाव पक्ष के वकीलों ने पीड़ित छात्रा के दोस्त से सवाल-जवाब किए।

मंगलवार को पीड़ित छात्रा का दोस्त, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उसने अपनी गवाही दी और पांचों आरोपियों की पहचान की। साथ ही उन्होंने उस बस की भी पहचान की, जिसमें गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। बस को खासतौर से कोर्ट परिसर में लाया गया था।

पीड़ित का दोस्त इस मामले का इकलौता चश्मदीद है। लड़की के साथ गैंगरेप से पहले इस लड़के की बुरी तरह पिटाई गई थी और अभी तक उसे चलने-फिरने में परेशानी हो रही है, इसीलिए मंगलवार को वह व्हीलचेयर के सहारे कोर्ट आया था। इस मामले की रोजाना सुनवाई होगी और सभी आरोपी कोर्ट में रोज पेश होंगे।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, दिल्ली गैंगरेप सुनवाई, Delhi Gang-rape, Delhi Gang-rape Trial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com