Delhi Cantt Rape-Murder Case: दिल्ली कैंट में 9 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक- पीड़िता की मौत दम घुटने से हुई थी. पहले भी आरोपी पुजारी पीड़ित बच्ची का यौन शोषण किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक- रेप करते वक्त आरोपी राधेश्याम ने पीड़िता का मुंह अपने हाथ से दबा रखा था, जिसकी वजह से पीड़िता का दम घुट गया. दाखिल चार्जशीट के मुताबिक- आरोपी राधेश्याम पोर्न एडिक्ट था. आरोपी राधेश्याम के फोन की जांच में पुलिस ने पाया है कि राधेश्याम ने लगभग 1300 पोर्न वेबसाइट को विजिट किया था. पुलिस के सामने किए कबूलनामे में आरोपी ने माना है कि पहले भी बच्ची को पोर्न दिखाकर उत्पीड़न करने की कोशिश की थी.एफएसएल के मुताबिक- पीड़िता की मौत करेंट लगने से नहीं हुई थी.
पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों राधेश्याम, कुलदीप, लक्ष्मीनारायण और सलीम अहमद को चार्जशीट किया है. 2 अगस्त को दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार , हत्या और उसका शव ज़बरदस्ती जला देने का मामला सामने आया था. पुलिस के मुताबिक- सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के कबूलनामे से साबित होता है कि आरोपियों ने पहले बच्ची के साथ रेप किया और जब बच्ची की मौत हो गई तो उसका शव जला दिया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस के मुताबिक- आरोपी राधेश्याम ने एक बेडशीट और जिस फोन पर वो पोर्न देखा करता था उसे भी चिता में जला दिया था. आरोपियों ने पीड़िता की मां को बताया कि बच्ची की मौत करंट लगने से हुई, बच्ची शमशान में वाटर कूलर से पानी भरने आई थी. आरोपियों ने पीड़िता की मां को डरा दिया कि अगर पुलिस को बताओगी तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें बच्ची के कई अंग निकाल लिए जाते हैं. पुलिस ने 9 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग द्वारा दाखिल अर्ज़ी पर पीड़ित परिवार को 2,50000 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी देने का फ़ैसला दिया था.
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. वह पीड़ित परिवार से मिलने भी गए थे. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिले थे. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304, 342, 201 और एससी/एसटी एक्ट के तहत सभी चार आरोपियों पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं