Coronavirus Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में COVID-19 के 4,01,993 नए मामले दर्ज किए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 3,523 लोगों की महामारी की वजह से मौत हुई है. पिछले 9 दिनों से तीन लाख के पार आ रहे कोरोना मामले अब चार लाख के स्तर को पार कर गए हैं.
नए मामलों में लगातार तेजी के बीच देश में संक्रमण के कुल मामलों की तादाद बढ़कर 1.87 करोड़ पर पहुंच गई है. साथ ही 2,11,853 मरीज अब तक घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केस 32 लाख के पार पहुंच गए हैं.
कोरोना के मामलों में उछाल के बीच आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया. इस चरण में 18 से 44 साल के लोगों को टीका दिया जाना है. कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता की कमी का मुद्दा उठाया है.