- दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
- कोरोना के मामलों में नहीं दिखी कमी
- कई राज्यों में लागू हैं कोरोना संबंधी पाबंदियां
दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के मामले नहीं थम रहे हैं, लिहाजा अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन (Delhi Lockdown) को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ देर पहले खुद इसकी घोषणा की. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कोरोना मामलों का औसत पॉजिटिविटी रेट 33 फीसदी रहा है. दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने में लगी है, लेकिन ऑक्सीजन की समस्या अभी भी बरकरार है. ऐसे हालात में फिलहाल लॉकडाउन खोलना संभव नहीं है.
दिल्ली में लॉकडाउन अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं. अभी तक 3 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा था. दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों ने भी कोरोना को काबू में लाने के लिए कई पाबंदियां लगाई हैं, जिनमें नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन समेत अन्य प्रतिबंध शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना से घुट रहा दिल्ली का दम, पाबंदियों के बावजूद भारत में नहीं थमा COVID का कहर : 10 खास बातें
दूसरी ओर दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आज (शनिवार) दोपहर एक डॉक्टर समेत 12 कोविड मरीजों की मौत कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई. इस सप्ताह में दूसरी बार ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
दिल्ली : लॉकडाउन में भी जारी है सेंट्रल विस्टा का निर्माण कार्य, विशेष बस से लाए जाते हैं मजदूर
दिल्ली में कोरोना मामलों की बात करें तो शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,047 नए मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 375 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट करीब 33 फीसदी रहा. इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 99,361 पहुंच गई. दिल्ली में रिकवरी रेट 89.94 प्रतिशत, डेथ रेट 1.4 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 32.69 फीसदी है. दिल्ली में अब तक कोरोना के 11,49,333 मामले सामने आ चुके हैं.
VIDEO: कोरोना : 400 जिलों में संक्रमण ज्यादा, राज्यों को सख्त कदम उठाने के निर्देश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं