Coronavirus Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हो गई. वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 775 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34,968 हो गई. देश में कोविड-19 के 5,28,242 मरीजों का इलाज चल रहा है. कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है. कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है. अब तक देश में 1.8 करोड़ जांच हो चुकी है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक 1,81,90,382 नमूनों की जांच हुई. वहीं 4,46,642 नमूनों की जांच बुधवार को हुई. वहीं पिछले 24 घंटे में 775 लोगों की मौत हुई. महाराष्ट्र में 298, कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 82, आंध्र प्रदेश में 65, पश्चिम बंगाल में 41, उत्तर प्रदेश में 33, दिल्ली में 26, पंजाब में 25, गुजरात में 24, जम्मू-कश्मीर में 15, मध्य प्रदेश में 13 और तेलंगाना में 12 लोगों की मौत हुई. बिहार और झारखंड में नौ-नौ लोगों की मौत हुई. वहीं हरियाणा में सात, राजस्थान में छह, ओडिशा में पांच, असम में चार, गोवा में तीन, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में दो-दो, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus