विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. मई महीने की शुरुआत में चार लाख से ऊपर पहुंचने वाले नए मामले अब एक लाख से नीचे आ गए हैं. हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में कोरोना के 80,834 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 3303 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के आज आए नए मामले पिछले 71 दिनों में से सबसे कम हैं.   

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,32,062 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा (2,80,43,446) लोग महामारी से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाली संख्या अधिक रहने से एक्टिव मरीजों की संख्या घटी है. देश में फिलहाल 10,26,159 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Updates, Covid-19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com