Coronavirus (COVID-19) India Live Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है. संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार पार कर गया है. मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 46711 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3875 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 13161 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि लॉकडाउन के इस चरण में कुछ रियायतें भी दी गईं हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Coronavirus India Update, Lockdown Third Phase