Coronavirus Covid-19 Update: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 12759 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 826 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 420 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1515 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. इस बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देश में COVID-19 वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (बंद) से संबंधित दिशा-निर्देश पर सख्ती से अमल सुनिश्चित करने को कहा है, अन्यथा इसमें नाकाम रहने पर 20 अप्रैल से दी जाने वाली छूट वापस ले ली जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Coronavirus India Update, PM Modi