विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

VIDEO: दिल्‍ली मेट्रो स्‍टेशन पर लड़खड़ाकर गिरा यात्री, CISF कांस्‍टेबल ने यूं बचाई जान...

विकास की कोशिशों से इस शख्‍स को होश आ गया. इस शख्‍स ने बताया कि उसका नाम सत्‍यनारायण है और वह दिल्‍ली के जनकपुरी एरिया का रहने वाला है

VIDEO:  दिल्‍ली मेट्रो स्‍टेशन पर लड़खड़ाकर गिरा यात्री, CISF कांस्‍टेबल ने यूं बचाई जान...
कांस्‍टेबल ने फर्श पर गिरने वाले शख्‍स की तुरंत सहायता करके उसकी जान बचा ली
नई दिल्‍ली:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्‍टेबल ने सजगता और बुद्धिमानी का परिचय देते हुए दिल्‍ली के एक मेट्रो स्‍टेशन पर गिरे एक शख्‍स की जान बचा ली. कांस्‍टेबल विकास शाम करीब 6: 50 दाबरी मेट्रो स्‍टेशन पर ड्यूटी पर था. घटना के सामने आए CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कांस्‍टेबल के बगल के खड़ा शख्‍स अचानक कांपने लगा और फिर मुंह के बल जमीन पर गिर गया. CISF की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गिरने से इस व्‍यक्ति के चेहरे और मुंह में चोट आई. बयान के अनुसार, 'कांस्‍टेबल विकास ने जब देखा कि यह यात्री अचेत है और मुंह के बल गिरने के कारण ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा तो उसने देर किए बगैर इस यात्री को कृत्रिम तरीके से सांस (CPR) देनी शुरू कर दी.'

VIDEO: ट्रेन के नीचे आने से बची महिला, RPF के दो जवानों ने दौड़कर ऐसे बचाई जान

खुद को खतरे में डालकर पुलिसवाले ने बचाई रेलवे ट्रेक पर फंसे बुजुर्ग की जान, देखें Video

विकास की कोशिशों से इस शख्‍स को होश आ गया. इस शख्‍स ने बताया कि उसका नाम सत्‍यनारायण है और वह दिल्‍ली के जनकपुरी एरिया का रहने वाला है. बाद में दिल्‍ली मेट्रो रेल पुलिस और एंबुलेस भी बुलाई गई. विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईएसएफ के शिफ्ट-इन-चार्ज और स्‍टेशन कंट्रोलर भी मौके पर पहुंच गए. बाद में इस शख्‍स को अतिरिक्‍त चिकित्‍सा सहायता उपलब्‍ध कराई गई लेकिन इस व्‍यक्ति ने अस्‍पताल जाने से इनकार कर दिया.

मुंबई में मुस्तैद महिला पुलिसकर्मी ने पटरी पर गिरे शख्स की बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabri Metro Station, Delhi Metro, CISF Constable
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com