गैंगस्टर अबू सलेम की उम्रकैद सजा के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. जिसमें कहा गया है कि, सलेम की जेल की सजा पर पुर्तगाल को आश्वासन देने का सवाल 2030 में ही उठेगा. सलेम की भारत द्वारा "आश्वासन का पालन न करने" के आधार पर रिहाई की मांग करना "समय से पहले और काल्पनिक अनुमानों" पर आधारित है. MHA ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि वे अबू सलेम के संबंध में पुर्तगाल को दिए गए आश्वासन से बाध्य है. लेकिन इसे पूरा करने का सवाल तभी उठेगा जब मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस के दोषी की 25 साल की जेल पूरी होगी. ये समय 10 नवंबर, 2030 को पूरा होगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दाखिल हलफनामे में कहा है कि भारत द्वारा "आश्वासन का पालन न करने" के आधार पर सलेम की रिहाई की मांग "समय से पहले और काल्पनिक अनुमानों पर आधारित" है. दरअसल पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को हलफनामा दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव के हलफनामा दाखिल ना करने पर नाराज़गी जताई थी. जस्टिस संजय किशन कौल ने SG तुषार मेहता से कहा था कि अगर गृह सचिव के पास हलफनामा दाखिल करने का समय नहीं है तो हम उन्हें यहां बुला लेंगे. अदालत ने केंद्रीय गृह सचिव को 18 अप्रैल तक का समय दिया था. सलेम की ओर से पेश हुए वकील ऋषि मल्होत्रा की ओर इशारा करते हुए, SG ने कहा था कि सलेम मुंबई सीरियल ब्लास्ट में अपराधी है और वे कोर्ट या सरकार के लिए शर्त नहीं दे सकता है.
VIDEO: सवेरा इंडिया : यति नरसिंहानंद ने ऊना में धर्म संसद में दिया नफरती भाषण, प्रशासन रहा नदारद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं