पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा पत्र केन्द्र को लिखने का फैसला किया है. इस पत्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार केन्द्र से अनुरोध करेगी कि प्रशासन जिलों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है, तो ऐसे में राज्य के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाए. राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने दावा किया कि कुछ पड़ोसी राज्यों में, जो पश्चिम बंगाल से छोटे हैं उनमें इस राज्य की तुलना में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की संख्या अधिक है.
ये भी पढ़ें- MP : खरगोन हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने जारी की 1 करोड़ रुपये की राशि
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
चटर्जी ने कहा कि प्रशासन को अधिक कुशलता से चलाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) और पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिकारियों की एक समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. "हमारे पास 23 जिले हैं और जिलों का पुनर्गठन किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यूएसपीसी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के लिए नए आईएएस और आईपीएस कैडर के आवंटन को बढ़ाने के लिए कहा है क्योंकि हमारे पास और जिले होंगे."
चटर्जी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मुख्य रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अनुबंधित अस्थायी श्रमिकों के साथ स्वास्थ्य विभाग में कुल 11,551 रिक्तियों को भरने का भी फैसला किया है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 342 रिक्त पदों पर भी भर्ती होगी.
VIDEO: सिटी सेंटर : दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में कई और आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं