विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

सीबीएसई पेपर लीक : पुलिस ने की 45 लोगों से पूछताछ, 24 मोबाइल किए जब्त

वहीं अब तक की जांच में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 से ज्यादा मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया है.  

सीबीएसई पेपर लीक : पुलिस ने की 45 लोगों से पूछताछ, 24 मोबाइल किए जब्त
फाइल फोटो
नई दिल्ली: सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 से ज्यादा मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया है. इनकी जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि इन फोनो के जरिये ही वाट्सएप ग्रुप से पेपर लीक किया गया होगा. वहीं क्राइम ब्रांच अब तक 45 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. जिसमें कोचिंग सेंटर और छात्र शामिल हैं जो इस नेटवर्क के काफी नजदीक जुड़े हुए हैं. लेकिन अभी तक पुलिस असली आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है. 

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पहली बार 35 हजार रुपये में गणित का पेपर बिका था और करीब एक हजार लोगों ने लीक पेपर को शेयर किया. कई जीमेल अकाउंट की भी जांच की जा रही है. क्राइम ब्रांच को शक है कि पेपर लीक मामले के तार दिल्ली से बाहर भी जुड़े हो सकते हैं.  इस मामले में चार घंटे तक बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर से भी पूछताछ की गई है.

गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर अर्थशास्त्र के पेपर के लीक होने का दावा किया गया था जिसके बाद 12वीं के सीबीएसई के छात्रों के बीच हड़कंप मच गया था. छात्रों का तनाव सीबीएसई के इस दावे पर भी दूर नहीं हुआ कि उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com