विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

BJP ने उत्तराखंड में 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिये क्या है वजह...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तराखंड इकाई ने 40 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है. इन सभी पर 'पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है.

Also Read in
BJP ने उत्तराखंड में 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिये क्या है वजह...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तराखंड इकाई ने 40 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार इन सभी सदस्यों पर 'पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बता दें कि उत्तराखंड में पांच अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बगावत करने वाले 40 पदाधिकारियों को भाजपा ने रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जल्द ही इनके निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी. भंडारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला स्तर पर गठित समितियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के विरूद्ध नामांकन भरने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में प्रथम द्रष्टया संलिप्तता के कारण 40 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है. शीघ्र ही उनके निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी.

पदमुक्त होने वाले सर्वाधिक 14 पदाधिकारी टिहरी से हैं, जबकि नैनीताल से नौ, बागेश्वर से छह, पिथौरागढ से चार, पौडी, उत्तरकाशी और देहरादून से दो-दो तथा अल्मोडा से एक पदाधिकारी को पदमुक्त किया गया है. प्रदेश में पांच, 11 और 16 अक्टूबर को तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. 

(इनपुट: भाषा )

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Uttarakhand, Bharatiya Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com