पीएम के बयान पर बीजेपी की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि पीएम क्यों चिदंबरम का बचाव कर रहे हैं। राजा की तरह की चिदंबरम भी गुनाहगार हैं।
New Delhi:
प्रधानमंत्री के विपक्ष पर जल्द चुनाव थोंपने के आरोपों का बुधवार को बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया है। बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि आखिर पीएम चिदंबरम को बचाने में क्यों लगे हैं? ए राजा के जितने ही चिदंबरम भी गुनहगार हैं। बीजेपी ने कहा कि चिदंबरम को 2−जी पर पूरी जानकारी थी इसलिए देश को इसका जवाब चाहिए। सुषमा ने कहा कि सरकार की नीति ये है कि सहयोगी फंसे तो फंसे लेकिन अगर अपने मंत्री फंसे तो उन्हें बचाओ। वहीं जल्द चुनाव पर बीजेपी ने कहा है अगर देश में मध्यावधि चुनाव होते हैं तो वो बीजेपी की वजह से नहीं बल्कि सरकार के कर्मों की वजह से होंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चिदंबरम, सुषमा स्वराज, भाजपा, प्रेस कॉन्फ्रेंस