- विवादित बयानों के लिए गडकरी ने मीडिया पर साधा निशाना
- कहा- बयानों को तोड़मरोड़कर पेश किया गया
- साजिश सफल नहीं होने दूंगा- गडकरी
केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि बीजेपी 2019 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ेगी. गडकरी ने इसके साथ ही मीडिया पर उनके द्वारा पुणे में एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणी को ''तोड़ मरोड़कर'' पेश करने का आरोप भी लगाया. केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने साफ किया कि वह किसी ''दौड़'' या ''रेस'' में नहीं हैं और भाजपा को अगले आम चुनाव में ''उचित'' बहुमत मिलेगा. गडकरी का यह बयान शनिवार की उनकी उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ''नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.'' गडकरी का यह बयान हाल में सम्पन्न हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद आया.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा कि सफलता का श्रेय लेने के लिये लोगों में होड़ रहती है लेकिन विफलता को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता.''नेतृत्व में हार और असफलता को स्वीकार करने की प्रवृत्ति होनी चाहिए.'' गडकरी ने रविवार को यहां मीडिया से कहा कि उनकी टिप्पणी का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था. उन्होंने दावा किया कि मीडिया के एक वर्ग ने एक कार्यक्रम में उनकी ओर से की गई टिप्पणी को ''तोड़ मरोड़कर पेश किया.''
उन्होंने कहा,''मराठी में दिया मेरा पूरा भाषण उपलब्ध है. मैंने जो कुछ भी कहा वह बैंकिंग के संदर्भ में था और मैंने न तो किसी चुनाव या न ही किसी नेता के बारे में कोई उल्लेख किया. ''उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्य से मीडिया के एक वर्ग ने मेरे बयान को वर्तमान चुनावी राजनीति से जोड़कर और अपनी खुद की टिप्पणी जोड़कर उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया.'' उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों का अपना खुद का एजेंडा हो तो वे अपने नाम से लिखने के लिए मुक्त हैं. उन्होंने कहा,''लेकिन जो चीज मैंने नहीं कही उसे मेरे बयान से जोड़ना अच्छी बात नहीं है.''
क्या 2019 में नरेंद्र मोदी के बदले आप होंगे पीएम पद के दावेदार, जानें नितिन गडकरी ने क्या कहा
महाराष्ट्र के एक कृषि कार्यकर्ता किशोर तिवारी द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखे गए पत्र के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने कथित रूप से सुझाव दिया है कि अगर भाजपा 2019 का चुनाव जीतना चाहती है तो पार्टी नेतृत्व में बदलाव होना चाहिए, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने कहा, ''यदि कोई कुछ लिख रहा है तो उससे मैं कैसे जुड़ता हूं?'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी ''दौड़'' या ''प्रतिस्पर्धा'' में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''यह बहुत स्पष्ट है कि भाजपा 2019 आमचुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी और पार्टी को उचित बहुमत मिलेगा.''
'माल्या जी को चोर कहना गलत' इस बयान पर फंसने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी?
इससे पहले गडकरी ने ट्विटर पर यह दावा किया कि कुछ विपक्षी दल और मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''पिछले कुछ दिनों में मैंने गौर किया है कि मेरी पार्टी और मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ विपक्षी दल और मीडिया के एक वर्ग की ओर से मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का अभियान चलाया जा रहा है और उसे संदर्भ से अलग इस्तेमाल किया जा रहा है तथा राजनीति से प्रेरित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि वह ऐसे आक्षेपों का कई बार खंडन कर चुके हैं और एक बार फिर ऐसी दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण रिपोर्ट पेश किए जाने की निन्दा करते हैं. गडकरी ने ट्वीट किया,''मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे और बीजेपी नेतृत्व के बीच दरार पैदा करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी.'' (इनपुट भाषा)
Video: BJP की तीन राज्यों में हार, नितिन गडकरी का इशारों-इशारों में हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं