अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसमें बीजेपी, कांग्रेस, सपा, टीएमसी सहित तमाम दलों के नेता बयान दे रहे हैं. इस सबमें राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच रहे हैं. हालांकि आडवाणी की ओर से एक संदेश जरूर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर एक एक शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जहां सबके लिए न्याय होगा और कोई भी बहिष्कृत नहीं होगा, ताकि देश 'राम राज्य' की ओर अग्रसर हो, जो 'सुशासन का प्रतिमान' है. आडवाणी को रामजन्मभूमि आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. भाजपा अध्यक्ष के रूप में राम मंदिर निर्माण के लिए जनता को लामबंद करने के मकसद से आडवाणी ने साल 1990 में ‘‘राम रथ यात्रा'' निकाली थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Ayodhya