विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2016

शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए : मेनका गांधी

शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए : मेनका गांधी
शक्तिमान की बुधवार शाम साढ़े पांच बजे देहरादून में मौत हो गई।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकारों की पैरोकार मेनका गांधी ने पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने की बात करते हुए मांग की कि अब पशुओं को पुलिस बलों का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

ड्यूटी पर मौजूद 'पुलिस अधिकारी' था शक्तिमान
मेनका ने कहा, 'मैं शक्तिमान की मौत से बहुत दुखी हूं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घोड़ों को अब हमारे पुलिस बल का हिस्सा नहीं होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि शक्तिमान 'ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी' था और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी 'पुलिस अधिकारी' की हत्या के मामले में होनी चाहिए।

पुलिस और बीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच 14 मार्च को हुई झड़प के दौरान बुरी तरह पीटे जाने के बाद शक्तिमान ने अपना एक पांव खो दिया था। 13 वर्षीय घोड़े को कृत्रिम टांग लगाई गई थी और तब से वह पुलिस लाइन में ही था। शक्तिमान एक प्रशिक्षित घोड़ा था और वर्षों से उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा था। शक्तिमान की बुधवार शाम साढ़े पांच बजे देहरादून में मृत्यु हो गई।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली, यूपी, बिहार सहित जानिए किन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बरसात?
शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए : मेनका गांधी
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Next Article
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com