विज्ञापन
6 years ago
विशाखापट्टनम:

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत 11 लोगों की जान चली गई. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी. करीब 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि जिले के गांव आरआर वेंकटपुरम में एलजी पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कैमिकल गैस प्लांट के पास के निवासियों की आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. एएनआई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस, दमकल और पुलिसकर्मी केमिकल प्लांट में मौके पर पहुंच गए.

Visakhapatnam LG Polymers Gas Leak Updates​:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Visakhapatnam Gas Leak Live Updates, Gas Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com