विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2021

उत्तराखंड के चमोली जिले में हादसा, कार खाई में गिरने से पांच की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुड़ गंगा के पास एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई.

उत्तराखंड के चमोली जिले में हादसा, कार खाई में गिरने से पांच की मौत
दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गया है (प्रतीकात्मक फोटो)
गोपेश्वर:

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुड़ गंगा के पास एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई. चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. 

जोशी ने बताया कि पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच गरुड़ गंगा गांव के समीप एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना मिलने पर रविवार सुबह राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. सभी मृतक चमोली कस्बे के समीप भीमतल्ला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात जोशीमठ वापस लौट रहे थे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Uttarakhand, Chamoli, Chamoli News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com