विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

Delhi Election 2020: चुनावी रैली में 'शाहीन बाग' का मुद्दा उठाने पर संजय सिंह का अमित शाह पर निशाना- '...गृह मंत्री है या बस कंडक्टर'

एक तरफ जहां बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'शाहीन बाग प्रोजेक्ट' पर काम शुरू कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो रही है.

Delhi Election 2020: चुनावी रैली में 'शाहीन बाग' का मुद्दा उठाने पर संजय सिंह का अमित शाह पर निशाना- '...गृह मंत्री है या बस कंडक्टर'
आप नेता संजय सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

एक तरफ जहां बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'शाहीन बाग प्रोजेक्ट' पर काम शुरू कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो रही है. बीजेपी ने  'शाहीन बाग में कौन किधर' अभियान शुरू किया है. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया था कि इस दौरान बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस और लोगों से पूछेगी कि वे शाहीन बाग के समर्थन में हैं या विरोध में? गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने दिल्ली चुनाव (Delhi Election) की कमान संभाले हुए हैं. बीजेपी एक फरवरी से अपने 200 सांसदों को चुनाव में लगाएगी.

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर अमित शाह पर हमला बोला है. संजय सिंह ने अमित शाह द्वारा चुनावी सभाओं में बार-बार शाहीन बाग का जिक्र करने पर ट्वीट कर तंज किया है उन्होंने लिखा है "शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग शाहीन बाग, जनता: “भाई तू गृह मंत्री है या बस का कंडक्टर”

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक चुनावी सभा में कहा था कि, 'बटन (EVM) तब इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे.' बीते शुक्रवार को भी शाह ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इसी तरह का बयान दिया था. उन्होंने कहा था, 'बटन इतनी ताकत से दबाना कि इसके करंट से 8 फरवरी को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी वो जगह छोड़ने पर मजबूर हो जाएं.'

VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित नारेबाजी पर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Singh, Amit Shah, Shaheen Bagh, DelhiElection2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com