विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

आम आदमी पार्टी को मिला जस्टिस काटजू का साथ, काटजू बोले - ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने भी बयान दिया है. जस्टिस काटजू के ट्वीट को आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया है.

Also Read in
आम आदमी पार्टी को मिला जस्टिस काटजू का साथ, काटजू बोले - ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
जस्टिस मार्कंडेय काटजू. (फाइल फोटो)
  • जस्टिस काटजू ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया
  • चुनाव आयोग ने विधायकों को अयोग्य करार दिया
  • दिल्ली के 20 विधायकों पर लाभ के पद का मामला सुना गया.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को लाभ के पद के मामले में अयोग्य करार दिए जाने के बाद से कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोग जहां इस कदम को जायज ठहराने में लगे हैं तो कुछ लोग यह बताने में लगे हैं कि यह गलत कदम है. इतना ही नहीं कुछ लोग चुनाव आयोग पर इस प्रकार का फैसला लेने में जल्दबाजी दिखाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं कुछ लोग चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि इस प्रकार के मामले जो अधिकतर लंबित ही रह जाते रहे हैं, उस मामले में फैसला सुनाया है. 

देश में कई राज्यों में लाभ के पद पर विधायक रहे हैं. इस बार मामला दिल्ली के विधायकों से जुड़ा है. दिल्ली में विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया. एक वकील ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग पर शिकायत की और कई सुनवाई के बाद यह फैसला आया.

पढ़ें : बीजेपी बोली- AAP के झूठ का हुआ पर्दाफाश, चुनाव आयोग में दिया था यह बयान

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने भी बयान दिया है. जस्टिस काटजू के ट्वीट को आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया है. जस्टिस काटजू के ट्वीट से साफ लगता है कि उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है.

काटजू ने अपने ट्वीट में कहा कि आजादी के बाद से करीब 9500 विधायकों को अलग अलग विधानसभाओं ने संसदीय सचिव के पद से नवाजा. इन मामलों में चुनाव आयोग ने 455 नोटिस जारी किए और हाईकोर्ट ने 100 से ज्यादा नियुक्तियां निरस्त की हैं. यह पहली बार है कि किसी विधायक को अयोग्य करार दिया गया है. यह पूरी तरह से बदले की भावना से की गई कार्रवाई है. 
VIDEO : आप विधायकों के मामले पर चर्चा

जस्टिस काटजू के इस ट्वीट से उत्साहित आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने अपने अपने ट्विटर हैंडल से इसे ट्वीट किया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Markandey Katju On AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com