विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 66,999 नए केस आए सामने, 942 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (गुरुवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है.

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 66,999 नए केस आए सामने, 942 की मौत
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • 24 घंटे में कोरोना के 66,999 नए मामले
  • इस दौरान 942 कोरोना संक्रमितों की मौत
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.6 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 7.49 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है.

इस दौरान देश में 942 COVID-19 संक्रमितों की मौत भी हुई है. 16,95,982 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 47,033 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 70.76 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.06 प्रतिशत है. 12 अगस्त को 8,30,391 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. देश में अभी तक कुल 2,68,45,688 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 12,712 नए मामले, 344 की मौत

बता दें कि देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, वह हैं- महाराष्ट्र (12,712 मामले), आंध्र प्रदेश (9597 केस), कर्नाटक (7883 केस), तमिलनाडु (5871केस) और उत्तर प्रदेश (4475 मामले).

बीएचयू कोविड अस्पताल में घोर लापरवाही, अपने चिकित्सा अधिकारी का ही शव दूसरे शव से बदल दिया

इस दौरान महाराष्ट्र में 344 मरीजों की मौत, तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 112, आंध्र प्रदेश में 93 और उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 54-54 लोगों की मौत हो गई.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com