विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2015

दिल्ली के अस्पताल में 26 वर्षीय मरीज के शरीर से निकाला गया 55 किलो का ट्यूमर

दिल्ली के अस्पताल में 26 वर्षीय मरीज के शरीर से निकाला गया 55 किलो का ट्यूमर
नई दिल्ली: पिछले दो साल से बिस्तर पर पड़े 26 साल के एक मरीज के शरीर से 55 किलोग्राम का ट्यूमर दिल्ली के एक अस्पताल में हटाया गया। मैक्स अस्पताल (साकेत) के डॉक्टरों ने जालंधर के रहने वाले मरीज गुरमीत सिंह की सर्जरी की। उन्होंने कहा कि वह पिछले सात साल से इस हालत में था।

अस्पताल के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. दुर्गेश पांडेय ने कहा, 'यह जानलेवा स्थिति थी, क्योंकि उसकी दाहिनी जांघ पर ट्यूमर नुकसानदेह था। यह इतना बड़ा था कि यह मरीज के दाहिने जांघ की हड्डी से पेडू की हड्डी तक फैला था।'

ट्यूमर की भयावहता का पता इस तथ्य से चलता है कि सर्जरी के बाद मरीज का वजन सिर्फ 37 किलोग्राम रह गया। सिंह का ऑपरेशन गत बुधवार को किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ट्यूमर, दिल्ली, अस्पताल, मैक्स अस्पताल साकेत, जालंधर, 55 KG Tumor Removed, Delhi, Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com