यह ख़बर 13 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरु : पांच साल की बच्ची की हत्या से पहले किया गया था यौन उत्पीड़न

खास बातें

  • बेंगलुरु में पांच साल की उस बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसकी लाश उसके घर से कुछ दूरी पर मिली थी। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में पांच साल की उस बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसकी लाश उसके घर से कुछ दूरी पर मिली थी। यह जानकारी पुलिस के सूत्रों ने दी है।

वैसे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन उसके शरीर पर पाए गए चोटों के निशानों के आधार पर कहा जा रहा है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। बच्ची के हाथ और आंख के पास काटने के निशान हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि बच्ची सोमवार शाम से ही लापता थी और अगली सुबह घर के पास उसका शव पड़ा मिला। बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।