यह ख़बर 23 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इंडिया गेट के नजदीकी चार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

खास बातें

  • राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के नजदीक प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से अगले आदेश तक युद्ध स्मारक के नजदीक स्थित चार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के नजदीक प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से अगले आदेश तक युद्ध स्मारक के नजदीक स्थित चार मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स स्टेशनों को बंद रखा गया है।

दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद इन स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस से अंतिम आदेश मिलने तक डीएमआरसी स्टेशनों को बंद रखेगा। सभी चार स्टेशन इंडिया गेट के नजदीक है। हालांकि, केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर अदला-बदली करने की अनुमति होगी।

एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में रायसीना हिल पर हो रहे प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शनिवार को पुलिस के साथ हजारों युवकों का टकराव हुआ और पुलिस ने पानी की बौछार करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी दागे।