विज्ञापन

NPCIL में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका: गेट स्कोर के जरिए 330 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

NPCIL ने GATE स्कोर के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु (ET) 2026 के 330 पदों पर भर्ती निकाली है. मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और अन्य इंजीनियर्स 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

NPCIL में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका: गेट स्कोर के जरिए 330 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

Latest Jobs : अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और देश की परमाणु ऊर्जा सेवा में योगदान देने का सपना देखते हैं, तो न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. NPCIL ने गेट (GATE) 2024, 2025 और 2026 के स्कोर के माध्यम से 'कार्यकारी प्रशिक्षु-2026' (Executive Trainee) के कुल 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 

यह भी पढ़ें- MP Police Constable Cut Off 2026: जारी हुआ एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट और कट-ऑफ, यहां देखें Category wise

किन विषयों में हैं नियुक्तियां?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.  रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

मैकेनिकल: 125 पद 

इलेक्ट्रिकल: 65 पद 

इलेक्ट्रॉनिक्स: 50 पद 

केमिकल: 40 पद 

सिविल: 35 पद 

इंस्ट्रूमेंटेशन: 15 पद 

योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस

आवेदकों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक या 5 वर्षीय एकीकृत एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, GATE 2024, 2025 या 2026 में से किसी एक का वैध स्कोर होना अनिवार्य है. 

सेलेक्शन प्रोसेस क्यो होगा

शॉर्टलिस्टिंग

गेट स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को 1:12 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. 

इंटरव्यू

अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. साक्षात्कार जून 2026 में मुंबई, नरौरा, कैगा और कलपक्कम जैसे केंद्रों पर आयोजित किए जा सकते हैं. 

वेतन और अन्य लाभ

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 74,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड और 30,000 रुपये का एकमुश्त पुस्तक भत्ता मिलेगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर, उन्हें 'वैज्ञानिक अधिकारी/सी' के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जिनका शुरुआती मूल वेतन 56,100 रुपये होगा. इसके अलावा, उन्हें डीए (DA), आवास, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. 

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे से) 

अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026 (शाम 4:00 बजे तक) 

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (पुरुष) के लिए 500 रुपये. महिला, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है. 

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com