विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

'मेड इन इंडिया' COVID-19 वैक्सीन का इंतजार कर रहे 25 देश : विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को यहां निर्मित टीके का इंतजार है.

'मेड इन इंडिया' COVID-19 वैक्सीन का इंतजार कर रहे 25 देश : विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फाइल फोटो
नई दिल्ली:

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को यहां निर्मित टीके का इंतजार है. उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के देश भारत से टीका हासिल करने के इच्छुक हैं-- गरीब, कीमत को लेकर संवेदनशील देश और दवा कंपनियों के साथ सीधे समझौता करने वाले अन्य देश.

जयशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जहां तक मुझे पता है, हम 15 देशों को पहले ही टीके की आपूर्ति कर चुके हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘25 अन्य देशों को टीके का इंतजार है. लेकिन आज महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इस मामले में विश्व के नक्शे पर उभरा है.''

मंत्री ने कहा कि कुछ गरीब देशों को अनुदान के आधार पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जबकि कुछ देश उस कीमत पर टीका चाहते हैं जो भारत सरकार टीका निर्माताओं को दे रही है.

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को ‘‘विश्व की फार्मेसी'' के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Made In India, COVID-19 Vaccine, Foreign Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com