केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना वायरस (Maharashtra Punjab Corona Virus) के मामलों में हालिया उछाल पर गंभीर चिंता जताई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर के तौर पर राज्यों में कोरोना के बढ़ते दायरे पर हमारी नजर है. चार राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं. गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु इनमें शामिल हैं.महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 28,699 मामले सामने आए थे और 132 मौतें हुई थीं. जबकि पंजाब में 2274 कोरोना के मामले मिले थे और 58 मौतें हुई थीं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दो अन्य राज्य या केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां कोरोना बढ़ रहा है, वे छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को नियमित प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. दरअसल, भारत में कोरोना का कहर लगातार फिर बढ़ता जा रहा है. जहां एक दिन में कोरोना वायरस के 47,262 नए मामले सामने आए जो इस साल संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. देश में इस महामारी के मामले बढ़कर 1,17,34,058 हो गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना का बिल्कुल अलग वेरिएन्ट मिला है. महाराष्ट्र में E484Q और L452R वेरिएन्ट पाया गया. महाराष्ट्र में 15% से 20% सैंपल में नए वेरिएन्ट मिला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश में अब तक यूके (UK Corona Variant) , दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना वायरस वैरिएंट के 795 मरीज हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने का कहना है कि म्यूटेंट स्ट्रेन में 18 मार्च के बाद से 395 की बढ़ोत्तरी हुई है. पिछले पांच दिनों में इस संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है. 18 मार्च के बाद से सामने आए 395 केसों में से 326 अकेले पंजाब राज्य में दर्ज हुए हैं. यह स्ट्रेन पिछले साल के आखिर में यूनाइटेड किंगडम में सामने आया था. पंजाब में हाल ही में सामने आए कोरोना के 401 सैंपलों की (Genome sequencing) की गई जिसमें से 81 फीसदी सैंपल B117 वायरस के पाए गए.
इससे पहले बुधवार सुबह को माना था कि कोरोना वायरस का दोहरा म्यूटेंट वैरिएंट (किस्म) 18 राज्यों में पाया गया है. इनमें से एक वैरिएंट महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मिला है. ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील वैरिएंट के मामले इन राज्यों में पाए गए हैं. इनमें से ब्रिटेन के स्ट्रेन के 736 केस करीब 11 हजार नमूनों की जांच में पाए गए हैं.
हालांकि मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट के 34 और ब्राजील के स्ट्रेन का एक मामला पाया गया है. लिहाजा यह साबित करना अभी मुश्किल है कि इसका कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से कोई संबंध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं