कनाडा के सबसे चहेते नेताओ में से एक जगमीत सिंह (Jagmeet Singh) इन दिनों छाए हुए हैं. उनका प्रचार करने का अंदाज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, और वह युवाओं के दिल में उतरने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं. जगमीत सिंह कनाडा की प्रोग्रेसिव न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता है. जगमीत सिंह पूर्व डिफेंस लॉयर और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी रह चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कनाडा में 20 सितंबर को चुनाव होने जा रहे हैं. जगमीत सिंह (Jagmeet Singh) एक मशहूर टिकटॉकर (TikTok) भी हैं. 42 वर्षीय जगमीत सिंह का कहना है कि आजकल लोग हैं कहां पर? वे सोशल मीडिया पर हैं. मैं उनसे कनेक्ट होने के हर टूल को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं. जगमीत सिंह का जन्म ओंटोरियो के स्कारबोरो में हुआ है. उनके पिता एक साइकिएट्रिस्ट रहे है. उनका एक छोटा भाई भी है.
जगमीत सिंह (Jagmeet Singh Instagram) के इंस्टाग्राम पर सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके इंस्टाग्राम वीडियो में उनके प्रचार की झलक मिल जाती है, और यह भी दिख जाता है कि वह किस तरह से अपने प्रचार को अंजाम दे रहे हैं. इस तरह कनाडा चुनाव में जगमीत सिंह बहुत ही सशक्त चेहरे के तौर पर उभरकर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं