- कल के मैच को कम से कम ड्रॉ रखना होगा
- अंक तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है भारत
- ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने अब तक के मैचों में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा अर्जेंटीना को हराया है जबकि बेल्जियम के खिलाफ कल उसका मैच 1-1 से बराबर रहा था. टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अब तक केवल एक हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने उसे 3-2 से पराजित किया था. टूर्नामेंट में भारतीय टीम को कल मेजबान नीदरलैंड का सामना करना होगा. फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को यहां अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच को कम से कम ड्रॉ खेलना होगा.
यह भी पढ़ें: बेल्जियम ने भारत को 1-1 से ड्रॉ पर रोका
.@13harmanpreet’s lethal drag-flick delivery has earned him 3 goals in his last 3 games at the Rabobank Men’s Hockey Champions Trophy Breda 2018. Tune in to #INDvNED on Star Sports 1/HD1 & Hotstar at 7:30 PM (IST) tomorrow and cheer him on to continue his streak!#IndiaKaGame pic.twitter.com/3Y2cgAew2Z
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 29, 2018
मुकाबला जीतने की स्थिति में भारत फाइनल में स्थान बना ही लेगा. आठ बार का ओलिंपिक विजेता भारत मुकाबला जीतने या ड्रॉ करने में सफल रहा तो लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगा. भारतीय टीम इस समय दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. गत विजेता एवं वर्ल्ड चैंपिय ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है और पहली ही रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना चुका है. छह देशों के टूर्नामेंट के नियमों के तहत राउंड रॉबिन चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं. दूसरी ओर, भारत के उलट नीदरलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला जीतना ही होगा.
वीडियो: मलेशिया को हराकर एशिया कप चैंपियन बना भारत
कल भारत ने यहां राउंड रोबिन मैच में अंत में गोल गंवाकर बेल्जियम से 1-1 से ड्रॉ खेला था. भारत ने इससे पहले चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी और ओलिंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को भी 2-1 से पराजित किया. लेकिन उसे गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 2-3 की हार का सामना करना पड़ा. (इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं