Yoga for Height Gain in Kids: खानपान में कुछ पोषक तत्वों की कमी के अलावा दूसरे कारणों से भी कई बच्चों की हाइट उम्र के मुताबिक औसत से कम रहती है. हेल्दी और बैलेंस डाइट देने के बाद भी अगर बच्चे की हाइट न बढ़े तो इसके लिए दूसरे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. ऐसे में योग बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकता है. कुछ योगासन का रोज अभ्यास करवाने से आपके बच्चे की हाइट धीरे-धीरे बढ़ सकती है. दरअसल, इस तरह के योगासन बच्चों के शरीर में ग्रोथ हार्मोन को एक्टिवेट कर देते हैं जिससे उनका कद तेजी से बढ़ाया जा सकता है.
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए योगासन (Yoga for Height Gain in Kids)
लंबाई बढ़ाने में ताड़ासन के फायदे
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन काफी महत्वपूर्ण योगासन है. इस आसन को करने से बच्चों के मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे शरीर ज्यादा लचीला बनता है.लचीलापन के चलते बच्चों का कद तेजी से बढ़ पाता है. छोटे कद के बच्चों को हाइट बढ़ाने के लिए अक्सर ताड़ासन करने की सलाह दी जाती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लंबाई बढ़ाने में पादहस्तासन के फायदे
अगर आपके बच्चे की हाइट औसत से कम है तो आप उनसे रोज पादहस्तासन करवा सकते हैं. इस योगासन के अभ्यास से बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके अलावा पादहस्तासन ने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है.
हाइट बढ़ाने के लिए चक्रासन
हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को चक्रासन करने की भी सलाह दी जाती है. हाइट बढ़ाने के साथ-साथ चक्रासन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बढ़िया होता है. इस योगासन से पीठ, कंधा, बांह और पैरों को भी मजबूती मिलती है. इले व्हील पोज भी कहा जाता है.
पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन समतल जमीन पर बैठकर किया जाता है. बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो इस आसन का अभ्यास जरूर कराएं. इससे योगासन के अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है.
सर्वांगासन के फायदे
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए सर्वांगासन भी एक कारगर योगासन है. सर्वांगासन के अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है. हाइट बढ़ाने के साथ-साथ यह आसन आंखों की रोशनी और याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार होता है.
लंबाई बढ़ाने के लिए 5 योगासन | 5 Yoga Poses To Increase Height | Sharanya Chawla | Mahua
हमारे साथ मनाएं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 : यहां पढे़ं और आसान तरीको से सीखें योग
फोकस और ब्रेन को पावरफुल बनाने में मदद करेंगे ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास करने से मिलेगा फायदा
गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, दूर हो जाएगी पाचन संबंधी सभी समस्याएं
रोज वृक्षासन करने से मिलते हैं ये 6 कमाल के फायदे, मन और शरीर के लिए अद्भुत, जानें करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं