World Psoriasis Day 2025: हर साल 29 अक्टूबर को एक ऐसा दिन आता है, जो उन लोगों की आवाज़ बनता है जो सोरायसिस नाम की बीमारी से लड़ रहे हैं. बल्कि ये एक ऐसा इंफेक्शन है जो इंसान के शरीर के साथ-साथ उसके सेल्फ कॉन्फिडेंस और सोशल लाइफ को भी प्रभावित करता है. विश्व सोरायसिस दिवस सिर्फ जानकारी फैलाने के लिए नहीं, बल्कि इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को समाज में सम्मान और सहयोग दिलाने के लिए भी मनाया जाता है.
विश्व सोरायसिस दिवस (World Psoriasis Day)
क्या है सोरायसिस?
सोरायसिस एक पुरानी और गैर-संक्रामक यानी छूने से नहीं फैलने बीमारी है. यह बीमारी तब होती है जब शरीर का इम्यून सिस्टम जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिससे स्किन की ऊपरी परतें बहुत तेज़ी से बनने लगती हैं. नतीजा होता है - लाल, पपड़ीदार धब्बे, खुजली, जलन और फटी हुई स्किन. यह बीमारी केवल स्किन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि नाखूनों को भी खराब कर सकती है और कुछ मामलों में जोड़ों में दर्द और सूजन भी होती है, जिसे सोरियाटिक गठिया कहा जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्यों मनाया जाता है यह दिन?
- सोरायसिस के बारे में सही जानकारी देना
- जल्दी पहचान और इलाज पर ज़ोर देना
- इलाज और रिसर्च को बढ़ावा देना
- समाज में फैले भ्रम और भेदभाव को कम करना
कौन-कौन से कारण हो सकते हैं?
इस बीमारी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं
- परिवार में किसी को होना
- प्रतिरक्षा प्रणाली की खराबी
- तनाव और चिंता
- संक्रमण (जैसे गले की खराश या एचआईवी)
- कुछ खास दवाओं का असर
- मौसम का बदलना, खासकर ठंड और सूखे मौसम में
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- मोटापा, जिससे बीमारी बढ़ सकती है
ये भी पढ़ें- हर रोज सुबह खाली पेट कर लीजिए करी पत्तों का सेवन, उसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
पहचान कैसे करें?
सोरायसिस के आम लक्षण इस तरह के हो सकते हैं:
- लाल और पपड़ीदार धब्बे
- खुजली या जलन
- सूखी और फटी स्किन
- मोटे और गड्ढेदार नाखून
- जोड़ों में सूजन या दर्द
ध्यान रखने वाली बातें
सोरायसिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इलाज और देखभाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. सही खानपान, तनाव से दूर रहना, स्किन की नमी बनाए रखना और डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का इस्तेमाल इससे राहत दिला सकता है.
ऑफिशियल डेट
हर साल 29 अक्टूबर को वर्ल्ड सोरायसिस डे मनाया जाता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं