World Oral Health Day 2023: आज ओरल हेल्थ डे है. इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों में ओरल हेल्थ और हाइजिन (oral health and hygiene) के प्रति जागरूकता पैदा करना है. यह दिन लोगों को विभिन्न ओरल हाइजिन प्रैक्टिसों के बारे में शिक्षित करने का भी प्रयास है, जिनका दैनिक आधार पर पालन किया जाना चाहिए. साल 2021 में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के लिए तीन साल लंबी थीम लॉन्च की गई थी. यह थीम है, "बी प्राउड ऑफ योर माउथ" इस वर्ष यह थीम जीवन के हर चरण में अपने मुंह की देखभाल करने के महत्व पर केंद्रित होगी. इसमें अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना प्राइमरी स्टेप है. इस ओरल हेल्थ डे पर जानिए मुंह को साफ रखने के ट्रिप्स...
फ्लॉसिंग (Flossing)
फ्लैसिंग ब्रश करने जितना ही जरूरी है. इससे दांतों में फंसे खाने के टुकड़ों को निकालने में मदद मिलती है. फ्लॉसिंग plaque को कम करने के साथ सूजन को कम करता है. जहां ब्रश दिन में दो बार करना चाहिए, वहीं दिन में एक बार फ्लॉस करना दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
H3N2 Influenza वायरस के लक्षण कोविड जैसे, डॉक्टर की सलाह बच्चे-बुजुर्ग सावधानी बरतें
जीभ की सफाई (Tongue cleaning)
दांत तो आप रोज साफ करते है लेकिन अगर जीभ की सफाई नहीं रखते हैं तो इससे मुंह से दुर्गंध आ सकती है. जीभ की सफाई न करने से भी मुंह से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. प्लाक आपकी जीभ पर भी बन सकता है, इसलिए नियमित रूप से अपनी जीभ को साफ करने का एक रूटीन बना लें.
पानी पिएं (Drinking water)
पानी पीने जैसी साधारण सी चीज आपको स्वस्थ मुंह बनाए रखने में मदद कर सकती है. पीने का पानी आपके मुंह से खाद्य कणों को साफ करने में मदद करता है. यह आपके दांतों पर अम्लीय खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के नकारात्मक प्रभाव को भी कम करता है.
सामंथा रुथ प्रभु ने पोस्ट की अपनी टोंड एब्स, तस्वीर देख रकुल प्रीत सिंह रह गई दंग बोली "Strong Girl"
माउथ वॉशिंग (Mouth washing)
माउथवॉश का उपयोग करने से मौखिक स्वास्थ्य में कई तरह से सुधार होता है. यह मुंह के हार्ड-टू-ब्रश क्षेत्रों को साफ करने में मदद करता है. यह मसूड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है और सांसों की बदबू को भी कम करता है. माउथवॉश मुंह में एसिड की मात्रा को कम करने में भी मदद कर सकता है.
Boiled Eggs खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे शरीर को मिलने वाले 5 फायदों के बारे में
डेंटिस्ट के पास जाएं (Visit a dentist)
साल में दो बार डेंटिस्ट के पास जाने की सलाह दी जाती है, भले ही आपको दांतों की कोई समस्या न हो. नियमित जांच-पड़ताल और साफ-सफाई किसी भी संभावित मौखिक समस्याओं को रोकने में मदद कर सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं