विज्ञापन

ये 4 संकेत बताते हैं समय से पहले बूढ़े हो रहे आपके दांत, जानें इन्हें जवां और मजबूत बनाए रखने के 5 बेस्ट तरीके

Teeth Aging Signs: अगर आप दांतों की केयर नहीं करते हैं तो ये जल्दी बूढ़े हो सकते हैं. जी हां, कुछ संकेत हैं जिनसे ये पहचाना जा सकता है कि आपके दांत समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं.

ये 4 संकेत बताते हैं समय से पहले बूढ़े हो रहे आपके दांत, जानें इन्हें जवां और मजबूत बनाए रखने के 5 बेस्ट तरीके
Teeth Aging Signs: आपके दांत भी आपकी उम्र का राज खोल सकते हैं.

How to Keep Teeth Young: हम अक्सर अपनी उम्र चेहरे की झुर्रियों या बालों के सफेद होने से जोड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके दांत भी आपकी उम्र का राज खोल सकते हैं? जी हां, दांतों की भी एक डेंटल एज होती है, जो आपकी असल उम्र से कम या ज्यादा हो सकती है. अगर आपके दांत समय से पहले पीले, कमजोर या घिसे हुए लगने लगें, तो यह संकेत है कि आपकी डेंटल एज बढ़ रही है. सही देखभाल न करने से दांत जल्दी बूढ़े हो सकते हैं, जिससे न सिर्फ आपकी मुस्कान फीकी पड़ती है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि समय रहते दांतों की सही देखभाल की जाए.

ये भी पढ़ें: अब इलाज नहीं, बचाव पर फोकस, नए योग प्रोटोकॉल से बदलेगी देश की सेहत की दिशा

कैसे पहचानें कि आपके दांत जल्दी बूढ़े हो रहे हैं? | How to Tell if Your Teeth Are Aging Prematurely? 

1. दांतों का पीला या भूरा पड़ना: अगर आपके दांतों का रंग धीरे-धीरे बदल रहा है, तो यह उम्र बढ़ने या गलत खानपान का संकेत हो सकता है.

2. दांतों में दरार या घिसाव: दांतों का पतला होना या उन पर दरार आना इस बात का संकेत है कि वे कमजोर हो रहे हैं.

3. मसूड़ों का सिकुड़ना: अगर आपके मसूड़े पीछे हट रहे हैं और दांत ज्यादा दिखने लगे हैं, तो यह डेंटल एज बढ़ने का संकेत है.

4. बार-बार कैविटी होना: बार-बार दांतों में सड़न होना भी खराब डेंटल हेल्थ की निशानी है.

Latest and Breaking News on NDTV

डेंटल एज कम करने के आसान उपाय | Easy Ways to Reduce Dental Age

1. सही तरीके से ब्रश करें: दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें. इससे दांत सुरक्षित रहते हैं.

2. फ्लॉस और माउथवॉश का इस्तेमाल करें: फ्लॉस करने से दांतों के बीच फंसी गंदगी निकलती है और माउथवॉश बैक्टीरिया को कम करता है.

3. हेल्दी डाइट अपनाएं: कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही, हरी सब्जियां दांतों को मजबूत बनाती हैं.

4. मीठा और तंबाकू से दूरी: ज्यादा शक्कर और तंबाकू दांतों को तेजी से नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें सीमित करें.

5. रेगुलर डेंटल चेकअप: हर 6 महीने में दांतों की जांच करवाना जरूरी है ताकि समस्या समय रहते पकड़ में आ जाए.

घरेलू उपाय जो दांतों को रखें जवां | Home Remedies to Keep Teeth Youthful

  • नमक और सरसों तेल से मसाज: मसूड़ों को मजबूत करता है.
  • नीम की दातून: प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर.
  • बेकिंग सोडा का सीमित उपयोग: दांतों की सफेदी बढ़ाने में मददगार.

दांतों की सही देखभाल न केवल आपकी मुस्कान को सुंदर बनाती है, बल्कि आपकी पूरी सेहत को बेहतर बनाए रखती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत आपकी उम्र से छोटे दिखें, तो आज से ही अच्छी आदतें अपनाएं.
 

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Aging Signs, Strong Teeth Tips, Oral Health Care, Dental Care Tips, Healthy Smile Secrets, Signs Of Aging Teeth, How To Keep Teeth Young, Teeth Care Tips For Adults, Preventing Tooth Decay Naturally, Best Ways To Strengthen Teeth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com