Precocious Puberty Causes: बढ़ते बच्चों में साल दर साल शारीरिक बदलाव नजर आते हैं. लड़के हों या लड़कियां हर बच्चा उम्र के साथ अपने भीतर इन बदलावों को महसूस कर सकता है. शरीर में आने वाले इन बदलावों को यौवन अवस्था या यौवनारंभ (Puberty) भी कहते हैं. लड़के और लड़कियों दोनों में प्यूबर्टी का समय निश्चित है. खानपान और आनुवंशिकता के आधार पर इस समय में थोड़ी ऊंच-नीच हो सकती है. ये बदलाव अगर समय से काफी पहले आने लगे तो ये परेशानी का कारण बन जाता है. इससे शारीरिक और मानसिक तौर पर निपटना बेहद जरूरी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या होती है असामयिक यौवन अवस्था | What Is Precocious Puberty?
असामयिक यौवन अवस्था यानी वो अवस्था जब बच्चों में समय से पहले ही बड़े होने के बाद दिखाई देने वाले बदलाव पहले दिखाई देने लग जाएं. लड़कियों में प्रीकोशियस प्यूबर्टी का समय 9 साल के बाद शुरू होता है. लड़कों में थोड़ा और लेट ये अवस्था आती है. प्यूबर्टी के दौरान होने वाले बदलाव जब कम उम्र में ही दिखाई देने लग जाएं तो उस स्थिति को प्रीकोशियस प्यूबर्टी कहते हैं.
प्रीकोशियस प्यूबर्टी के लक्षण (Symptoms Of Precocious Puberty)
लड़कियों के ब्रेस्ट में समय से पहले बदलाव या उसमें गांठ बन जाना, गांठ में दर्द का अहसास होना प्रीकोशियस प्यूबर्टी का संकेत है. इसी तरह प्यूबिक एरिया में जल्दी बाल आना या पीरियड आना लड़कियों में इस तकलीफ का संकेत देते हैं. लड़कों में भी प्यूबिक एरिया के बालों के जल्दी आने पर उसे नजरअंदाज न करें. इसके अलावा समय से पहले टेस्टिस का बड़ा होना भी प्रीकोशियस प्यूबर्टी की निशानी होता है.
गर्मियों में बढ़ जाती है पेट की ये दिक्कत, बचने के लिए इन चीजों को आज से ही खाना छोड़ दें
प्रीकोशियस प्यूबर्टी के कारण | Causes Of Precocious Puberty
प्रीकोशियस प्यूबर्टी का कोई खास कारण अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ये माना जाता है कि हार्मोनल बदलाव की वजह से बच्चों को प्रीकोशियस प्यूबर्टी के दौर से गुजरना पड़ता है.
प्रीकोशियस प्यूबर्टी होने पर क्या करें? | What To Do If You Have Precocious Puberty?
वैसे तो इस अवस्था को रोकने का कोई तरीका नहीं है. अगर आपको बच्चे में उम्र से पहले बदलाव दिखाई देते हैं. तो, उन्हें नजरअंदाज न करें. अपने बच्चों को जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं. ये जान लेना जरूरी है कि प्रीकोशियस प्यूबर्टी के दौर से गुजरने के बावजूद बच्चों को कोई नुकसान या असामान्य ग्रोथ नहीं हो रही है. साथ ही इस दौरान बच्चे को होने वाली मानसिक परेशानियों को भी समझें और उसे इन बदलावों के लिए तैयार करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं