Importance of Gut Health: बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आजकल लोगों में मोटापा, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है. हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है. स्वस्थ रहने के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक हर तरीका अपना रहे हैं. मेंटल हेल्थ के बाद इन दिनों गट हेल्थ चर्चा का विषय बना हुआ है. चलिए आज जानते हैं कि गट हेल्थ आखिरकार होता क्या है और ओवरऑल हेल्थ के लिए यह क्यों जरूरी है? एनडीटीवी ने इस बारे में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट विभाग के डायरेक्टर और एचओडी डॉ. अमित मिगलानी से बातचीत की. आइए जानते हैं हट हेल्थ को लेकर क्या है उनकी राय.
गट हेल्थ क्या है? (What is gut health?)
किसी भी गाड़ी के इंजन को दुरूस्त रखने के लिए बेहतर फ्यूल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, उसी तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गट हेल्थ पर जोर दिया जाता है. साधारण भाषा में कहें तो जैसे इंजन के लिए सही तेल जरूरी है उसी तरह गट हेल्थ के लिए सही खानपान का महत्व है. हम जो खाना खाते हैं, इंटेस्टाइन में पचने के बाद उसी से हमें विटामिन, मिनिरल्स और माइक्रो न्यूट्रेंट्स मिलता है. यही वजह है कि हम क्या खाते हैं, यह शरीर और सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण सवाल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Also Read: डिनर स्किप करने का सेहत पर पड़ता है बुरा प्रभाव, जानिए शरीर पर किस तरह होता है Fasting का असर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हमारे शरीर में इम्यूनिटी पैदा करने वाले 80 प्रतिशत इम्यूनोग्लोबिन्स गैस्ट्रो इंटेस्टाइन सिस्टम यानी जीआई सिस्टम में पाया जाते हैं. इसके अलावा जीआई सिस्टम में ब्रेन और स्पाइन के मुकाबले 10 गुना ज्यादा नर्व्स मौजूद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सबसे बड़ा इंडोक्राइन सिस्टम मानते हैं क्योंकि यह सेरोटोनिन जैसे शरीर और मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी कई हार्मोन्स भी रिलीज करता है. बेहतर इम्यूनिटी के लिए भी गट हेल्थ काफी महत्वपूर्ण है.
क्यों महत्वपूर्ण है गट हेल्थ? (Why is gut health important?)
गट हेल्थ हमारे पाचन तंत्र के अलावा इम्यूनिटी, हार्मोनल बैलेंस और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.
पाचन के लिए जरूरी : गट हेल्थ हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है. खाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर में पाचन क्रिया के बाद ही ब्लड में अब्जॉर्ब होता है. पाचन तंत्र दुरुस्त रहने से पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है. पहले के जमाने में माना जाता था कि सभी बीमारियों की उत्पत्ति पेट से ही होती है.
बेहतर इम्युनिटी : गैस्ट्रो-इंटेस्टाइन सिस्टम में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले इम्यूनोग्लोबिन्स की मात्रा काफी अधिक होती है. जीआई सिस्टम में 80 प्रतिशत इम्यूनोग्लोबिन्स मौजूद होते हैं. यही वजह है कि इम्यूनिटी को बेहतर रखने के लिए गट हेल्थ काफी महत्वपूर्ण है.
हार्मोनल बैलेंस : जीआई सिस्टम एक बड़ा एंडोक्राइन सिस्टम माना जाता है जो मेंटल हेल्थ और गट हेल्थ के लिए जरूरी सेरोटोनिन हार्मोन प्रोड्यूस करता है. हमारे शरीर में हार्मोनल बैलेंस के लिए गट हेल्थ काफी महत्वपूर्ण है.
बच्चों के लिए 10 मज़ेदार और सरल योग आसन | Easy Yoga Poses for Kids | 10 Basic yoga poses
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं